तैयारी के लिए अच्छा study Notes कैसे बनाएँ: study notes kaise banaye के 9 पॉइंट

Photo of author

अगर आप सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षाओं competitive exams की तैयारी कर रहे हैं तो फिर ये जरूरी हो जाता है कि आप के पास एक अच्छा study notes  उपलब्ध हो।

 

study notes kaise banaye
 
 
 


स्टडी नोट्स कैसे बनाये: study notes kaise banaye

 
 
एक  अच्छा (good study notes) नोट्स कैसे बनाये ? नोट्स में किन चीजों को शामिल करें या न करें आदि सब को भी सोचना पड़ता। इन्ही सब सवालों के जवाब आज आप को इस लेख में मिलने वाले हैं।
 
किताबें या फिर guides भी अच्छी होती है परंतु उनमें चीजों को विस्तार से बताया गया होता है इसलिए उन्हे बार बार पढ़ने में हमेशा ज्यादा टाइम लगता है। जिससे कि परीक्षा के नजदीक होने पर दोहराने में कठिनाई होती है।
 
 
वहीं दूसरी ओर अगर आप के पास उन्ही अच्छी किताबों को पढ़कर बनाया गया नोट्स उपलब्ध है तो आप कम समय में ही अधिकतम चीजों को पढ़कर दोहरा सकते हैं और परीक्षा में बेहतर कर सकते हैं।
 
 
हालांकि आज के समय में दुकानों पर  विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों  के नोट्स उपलब्ध है और उनकी अच्छी खासी डिमांड भी है लेकिन खुद के द्वारा बनाया गया नोट्स ज्यादा कारगर होता है।
 

अच्छा स्टडी नोट्स बनाने study notes kaise banaye के  लिए 9 महत्वपूर्ण तरीके और बिन्दु इस प्रकार हैं-

 

 Study notes बनाना कैसे शुरू करें।

 
हम ये बिल्कुल नहीं कह रहे है कि आपको नोट्स बनाने का बिल्कुल ही तजुर्बा नहीं है परंतु किसी भी चीज को और अच्छा किया जा सके तो कितना अच्छा है। 
 
अब जब आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं या शुरू किया है करने वाले है तो फिर आप किसी विषय को पढ़ना भी एकदम शुरू से ही शुरुआत करेंगे। जिस भी विषय का नोट्स बनाना शुरू करने वाले हैं उस विषय की एक अच्छी किताब, एक नोट बुक (कॉपी) और पेन अपने पास रखें। मेरे अनुसार जो विषय आपको सरल लगती है पहले उसी का नोट्स बनाएँ।
 
पहली बार में ही पढ़कर नोट्स बनाने की कोशिस न करें। पहली बार में ही पढ़कर नोट्स बनाने से आप अच्छा नोट्स नहीं बना पाएंगे। किसी पाठ या टॉपिक को कम से कम दो बार ध्यान से पढ़ने के बाद आप नोट्स बनाना शुरू करें। दो बार पढ़ने के आपको किताब बंद करके नोट्स नहीं बनाना है आप किताब को देखकर ही नोट्स बनायें। 
 
 

किसी दूसरे के नोट्स को कॉपी न करें।

 
study notes kaise banaye इस चक्कर में किसी दूसरे के नोट्स को कॉपी करने से बचे। अक्सर लोग टॉपर्स के नोट्स को कॉपी करने पर जोर देते हैं। टॉपर ने नोट्स अपने लिए अपने अनुसार बनाया है। आप उनके नोट्स का तरीका देख सकते है। हालाँकि टॉपर के नोट्स को पढ़ना गलत नहीं है लेकिन नोट्स  आपके द्वारा बनाया गया, आपका और अपना ’’ होना चाहिए।  कॉपी करने पर आप ध्यान से किताब नहीं पढ़ेगे फिर ये नोट्स भी एक किताब जैसी ही होगी। आप अगर पहले पढ़कर और समझ कर नोट्स बनाएंगे तो बहुत सी चीजें नोट्स बनाने के दौरान ही आपको याद हो जाएगी। 
 
 

 सरल व अपनी भाषा में नोट्स लिखें।

 
किताब से पढ़ने के बाद किताब के शब्दों को ही अपने नोट्स में न लिखें। इसे आप अपनी समझ और भाषा के अनुसार लिखें। कठिन शब्द और वाक्यों को आप अपने समझने लायक वाक्यों में लिखें जिससे रिवीजन के दौरान आसानी से समझ आ सके।
 
 
 

कम से कम शब्दों में ज्यादा जानकारी समाहित करें।

 
नोट्स बनाते हुए ध्यान रखें की आपको इसे बहुत बड़ा नहीं बनाना है। बड़ा का मतलब किसी पाठ या टॉपिक के नोट में अधिक शब्दों को मत शामिल करें। कम से कम शब्दों में अधिक से अधिक जानकारी अपने नोट्स में समाहित करें। साथ ही आपको ये भी ध्यान देना पड़ेगा की कही कोई जरूरी जानकारी छूट न जाए। 
 
 

ग्राफ, चार्ट और चित्र संमलित करें।

 
अपने नोट्स में आप जहा संभव हो चित्र और ग्राफ का प्रयोग भी करें। इससे नोट्स कम शब्दों में तैयार होता है। साथ ही कभी कभी कुछ कठिन वाक्यों को समझने में या दिक्कत होती है लेकिन जब उनमें आप चार्ट, चित्र या टेबल को सम्मलित करते है तो वो आसान हो जाता है। और परीक्षा के दौरान उसे समझने और दोहराने में आसानी होगी।
 
 
 

एक विषय के लिए एक ही नोटबुक का प्रयोग करें। 

 
एक विषय के लिए एक ही नोटबुक का प्रयोग करें। लूज पेपर प्रयोग करने से बचें। लेकिन फिर भी अगर आप लूज पेपर (A4 पेपर) का प्रयोग करते है तो समस्त पेजों को एक ही साथ सहेज कर रखें। अन्यथा आपके द्वारा की गई मेहनत पेजों के खोने पर व्यर्थ हो जाएगी। एक साथ होने पर सारी जानकारी आपको एक ही जगह पर मिल जाएगी।
 
 

महत्वपूर्ण तथ्यों को जरूर शामिल करें।

 
नोट्स बनाने के दौरान आपको ये भी ध्यान रखना है कि छोटा करने के चक्कर में कहीं कोई महत्वपूर्ण बिन्दु छूट न जाए। इसलिए ये जरूरी है कि सावधानी के साथ नोट्स को बनाया जाए।  
 
 
 
 

नोट्स को अपडेटेड रखें।

 
जिस पाठ या टॉपिक का नोट्स आपने तैयार कर लिया है संभवना है बाद में आपको उससे रिलेटेड कुछ अन्य महत्व पूर्ण जानकारी प्राप्त हो तो इस नई जानकारी को भी नोट्स में उसी जगह समाहित करें जहाँ उससे संबंधित जानकारी पहले लिखी गई गई है।
 
इसके लिए उस पन्ने पर जहा भी जगह मिले ऊपर नीचे दायें बाएं एक निर्देशित रेखा की सहायता से वहीं पर लिख दीजिए। इससे आपका नोट्स हमेशा अपडेटेड रहेगा।
 
 

नोट्स को साफ सुथरा बनाए।

 
नोट्स बनाते हुए आपको ध्यान रखने की जरूरत है की ज्यादा कट्ट-पिट्ट न करनी पड़े अन्यथा यह देखने में भद्दा दिखेगा और इसे पढ़ते हुए आपका ध्यान विचलित होगा। ध्यान रहे ये कोई लेखन प्रतियोगिता के लिए नहीं है अगर लिखावट बहुत सुन्दर नहीं है लेकिन साफ सुथरा है तो भी अच्छा रहेगा।
 
 
आशा करते हैं कि इस लेख में दी गई जानकारी से आपको नोट्स बनाने में जरूर सहायता मिलेगी। यहाँ मैं ये नहीं कह रहा कि ये ही बेस्ट तरीका है नोट्स बनाने का, हा इतना जरूर है कि  इससे study notes kaise banaye का एक आइडिया जरूर मिलेगा।
 
अगर ये लेख आपको पसंद आया तो इसे आप अपने साथ के दोस्तों और मित्रों के साथ शेयर जरूर करें। 
 
 
अगर आपको इस लेख में कोई त्रुटि मिलती है तो आप कमेन्ट करके बता सकते हैं।
 
साथ ही आप हमें सुझाव भी दे सकते है।    
 
 

Leave a Comment