Mitron App – जानिए स्वदेशी कहे जाने वाले ऐप Mitron के बारे में !

Photo of author


आजकल एक चर्चा बहुत जोरों पर है और वो है TikTok को भारत में बैन (भारत में प्रतिबंधित) करने की और उसके बदले किसी भारतीय ऐप को प्रयोग करने के लिए। चूंकि TikTok एक चाईनीज ऐप है इसलिए चीन की हालिया हरकतों से भारतीयों में आक्रोश है। इन्ही सब बातों को लेकर TikTok  को बैन करने की मांग हो रही है।
Mitron यही वो एप है जिसे TikTok के बदले में प्रयोग करने के लिए कहा जा रहा है। तो आईए जानते है इस एप के बारे में।

Mitron App क्या है ?

कहा जाता है Mitron एक स्वदेसी ऐप्प है जो की भारत का है, परंतु इस पर विवाद है।  

ये एक शॉर्ट वीडियो शेयरिंग एप और सोशल प्लेटफॉर्म है। जोकि TikTok जैसा ही है। हालाँकि फीचर्स TikTok जैसे नहीं हैं। साथ ही इसमें अभी काफी बग (समस्या) भी हैं। Mitron App में निम्न फीचर्स उपलब्ध है।

वीडियो एडिटिंग
वीडियो फ्रेमिंग
शॉर्ट वीडियो बनाना और अपलोड करना
लाइव स्ट्रीमिंग
वीडियो मिक्सिंग

साउंडट्रैक आदि

किसने और कहाँ बनाया गया ?


विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी में ऐसा कहा जा रहा है कि आईआईटी (IIT) रूड़की के एक छात्र शिवांक अग्रवाल ने इसे तैयार किया है। हालाँकि इसका कोई आधिकारिक प्रमाण अभी उपलब्ध नहीं है।  ये एप MitronTv के अंतर्गत गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध है। जैसा की अभी ये डेवलपमेंट फेज में है इसलिए इसमें अभी कई तरह के बग हैं।
ऐप का नाम  Mitron
पैरेंट् कंपनी  MitronTv
Origin Country  भारत
डेवलपर  शिवांक अग्रवाल (IIT रुड़की)
साइज़ – 7.7 mb
वर्तमान गूगल रेटिंग- 4.7 स्टार (12+ के लिए रेटेड)
ऐप का प्रकार  सोशल  
प्लेटफ़ॉर्म  Android, iOS और PC Apk
वीडियो Category – शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म 

Mitron एप के पोपुलर होने के कारण

भारत में TikTok की लोकप्रियता बहुत ही ज्यादा है लेकिन पिछले कुछ समय से इसके खिलाफ आवाज उठ रही है। इसका मुख्य कारण एक बहुत बड़े Tiktoker  की बनाई गई वीडियो बताया जा रहा है। जिसे TikTok ने डिलीट कर दिया था तथा बाद में उसका अकाउंट भी बैन कर दिया था। जिस वजह से यूजर्स ने नेगटिव रेटिंग देना शुरू कर दिया। 
इस कारण से TikTok की रेटिंग  गूगल प्ले स्टोर पर खराब हो गई। ये 4.5 से घटकर 1.6 तक पहुँच गई। Mitron एप को स्वदेशी कहे जाने के कारण इसका पूरा फायदा  मिल रहा है।
Mitron (मित्रों) नाम वैसे भी भारत में बहुत फेमस है जिसे लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जोड़कर देखते हैं क्योंकि वो इस शब्द का प्रयोग अपने भाषणों में प्रायः करते रहते हैं। 

गूगल प्ले स्टोर का डाटा

ताजा आकडों  के अनुसार 7.6MB के इस एप को अबतक 5M+ (50 लाख से ज्यादा) से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। इस एप को 237 हजार (2.37 लाख)  से ज्यादा लोगों ने रिव्यू रेटिंग दिया है जोकि औसतन 4.7 है। गूगल प्ले स्टोर में ये अच्छी रेटिंग मानी जाती है। गूगल प्ले स्टोर के फ्री चार्ट में ये नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है।


डेवलपमेंट को लेकर संदेह/विवाद
कई न्यूज पेपर्स में दावा किया जा रहा है की ये एप भारत में नहीं डिवेलप किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार इसके सोर्स कोड को एक पाकिस्तानी कंपनी  ने बनाया है ।  इस कंपनी  का मुख्य बिजनस फेमस एप के क्लोन बनाकर उन्हे बेचना है। उनके अनुसार उन्होंने ही Tiktok के क्लोन को किसी भारतीय को बेचा है। 


Leave a Comment