देश के कई शहरों में “रिंग ऑफ फायर” सूर्य ग्रहण देखा गया।

Photo of author

जैसा कि हम लोगों को पता है कि आज यानि की 21 जून को इस सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण लगा है। जिसका समय सुबह 9.15 बजे से दोपहर बाद 3.04 बजे तक रहेगा।

इस सूर्य ग्रहण का मध्य काल दोपहर लगभग 12 बजे के आस पास देखा गया।

देश के कई शहरों में इस सूर्य ग्रहण के दौरान बनने वाला रिंग ऑफ फायर देखा गया है। हालंकि दिल्ली और उसके आसपास के लोगों को थोड़ी निराशा जरूर हुई क्योंकि इस क्षेत्र में आज आसमान में बादल छाए हुए हैं।
सूरतगढ़, कुरुक्षत्र, यमुना नगर, सिरसा, टिहरी आदि में रिंग ऑफ फायर बनते देखा गया। भारत के अलावा दुनिया के अन्य भागों में भी रिंग ऑफ फायर को बनते देखा गया है।


रिंग ऑफ फायर क्या है 

रिंग ऑफ फायर वह घटना होती है जब चाँद सूर्य के मध्य में इस प्रकार पहुंचता है कि सूर्य का मध्य भाग एकदम काला गोला और इस काले गोले के चारों ओर एक प्रकाशीय पट्टी दिखाई पड़ती है ।

रिंग ऑफ फायर के अलावा देश के कई शहरों में आंशिक सूर्य ग्रहण देखा गया है इसमें लखनऊ, पटना, अयोध्या, वाराणसी, नई दिल्ली, चंडीगढ़, मुम्बई, कोलकाता, हैदराबाद, बंगलौर, लखनऊ, चेन्नई, शिमला आदि में आंशिक सूर्य ग्रहण देखा गया।  

Leave a Comment